सोमवार, 9 अप्रैल 2012

दरिंदगी

सुबह की अख़बार, चाय का कप और हल्की सी धूप,
हमेशा मीठी सी मुस्कान होठों पे छोड़ ही जाते हैं,
गॉसिप सेक्शन पहले देखती हूँ,
ताकि हकीकत में जाने की हिम्मत जुटा सकूँ,
घोटालों को पचा सकूँ,
राजनैतिक घटनाक्रम खुद को समझा सकूँ।

देश विदेश की बड़ी ख़बरों को पढ़ कर आगे बढती हूँ,
एक-दो की गिनती लांघते हुए पाँचवे पन्ने पे पहूँचती हूँ,
एक खबर पढ़ के मैं थोडा ठिठकती हूँ,
फिर से उस खबर को दोबरा मैं पढ़ती हूँ'...

चाय ने मानो अपना जायका ही बदल डाला,
ताज़गी की जगह मुंह ज़हर से भर डाला,
अख़बार की जगह मानो बिच्छू चारों तरफ हो,
डंक लिए काटने को तैयार ज्यूँ बैठे हो,

पचहत्तर वर्षीय औरत का बलात्कार...
फिर कतल, बाईस वर्षीय युवक फरार...

क्या उस युवक ने एक बार भी उसको देखा होगा,
हैवानियत के तांडव में बस जिस्म समझ के नोचा होगा,
क्या बुढ़िया को देख अपनी माँ न याद आई होगी,
उसकी हड्डियों की टूटन से आत्मा न चिल्लाई होगी,
वो सकते में आ बेटे की उम्र के उस वहशी को देखती होगी,
या शर्म के मारे अपनी आँखे ही न खोलती होगी,
इन्ही अनर्थो पे भगवान की चुप्पी खलती है,
उसके अस्तित्व पे संदेह पैदा करती है,
मारा क्यों उसको वो खुद ही मर गई होती,
सारी उम्र बेटा कहने से किसी को डर रही होती,

पर सवालो के जवाब में सवाल ही दोहराए जाते हैं,
ख़ामोशी में मानो शब्द ही ग़ुम हो जाते हैं,
हम सभ्य लोग ऐसी बातों पे अक्सर चुप हो जाते हैं,
अख़बार के पन्ने पलट कर खुद शर्मसार हो जाते हैं,

दरिंदगी शायद किसी के लहू से ही धुलती होगी,
शर्मिंदगी शायद यूं ही धीरे-धीरे सुबकती होगी...

February 11, 2011:Gurdev Kaur of Sanwat Khera village of Sirsa in Haryana was raped and strangled to death by one Nikka Singh. Observing that it was a "rarest of the rare case", the Additional Sessions Judge, Sirsa has recently awarded death penalty to the rapist. More

January 6, 2011: A 75-year-old woman was sexually assaulted and murdered at her residence in the posh Sector 21 locality of Chandigarh. More

© उपमा डागा पार्थ २०१२

2 टिप्‍पणियां:

  1. पोस्ट दिल को छू गयी.......कितने खुबसूरत जज्बात डाल दिए हैं आपने..........बहुत खूब
    बेह्तरीन अभिव्यक्ति .आपका ब्लॉग देखा मैने और नमन है आपको और बहुत ही सुन्दर शब्दों से सजाया गया है लिखते रहिये और कुछ अपने विचारो से हमें भी अवगत करवाते रहिये.

    जवाब देंहटाएं